Breaking News

पहली बार देखा गया है कि शिक्षा मंत्री ही तोड़ने का काम कर रहे हैं। :- गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

• बिहार के शिक्षा मंत्री पर

शिक्षा जोड़ने का काम करती है पर बिहार में जो है न अफरा-तफरी का माहौल हुआ है पहली बार देखा गया है कि शिक्षा मंत्री ही तोड़ने का काम कर रहे हैं। धार्मिक ग्रंथ की, धार्मिक चौपाई की गलत व्याख्या कर रहे हैं जो कि ठीक नहीं है बिहार की स्थिति का भी वर्णन भी कर रही है यह शिक्षा मंत्री जब शिक्षकों की भर्तियों पर लाठियां चली तब नहीं बोले थे मंदिर तोड़ दिया पर एक शब्द नहीं निकला इनके मुंह से, शराब में जहरीली शराब से मौतें इतनी ज्यादा हो गई उसके बावजूद भी एक शब्द भी नहीं निकला समाज तोड़ने की बात आई तो उनके भाई खड़े हो गए मैं इसको अच्छा नहीं मानता हूं

• केजरीवाल के विज्ञापन वाले मामले पर

केजरीवाल जी काम तो कुछ नहीं कर रहे हैं विज्ञापनों के अलावा और इसीलिए आप उनका जब भी भाषण सुने तब आप देखना हमने शिक्षा को मुक्त कर दिया हमें स्कूलों को ऐसा कर दिया शिक्षा तो मध्य प्रदेश में भी मुफ्त है हमारे यहां तो साइकिल में मुफ्त ही मुफ्त खाद्यान्न की मुफ्त है लेकिन वह महिमामंडित करने के लिए उसी को प्रचारित करने वह भी विज्ञापन राष्ट्रीय स्तर पर देते हैं ये ऐसी पार्टी है जिसकी पंजाब में तीन महीने हुए सरकार बन पंजाब में और इनकी सरकार के बाद तीन मंत्रियों के भ्रष्टाचार के आरोप में हटा दिए गए, एक मंत्री जेल में है, पहली बार हिंदुस्तान के इतिहास में में हुआ है मंत्री जेल में है उसका इस्तीफा नहीं लिया जा रहा है मगर वह मंत्री है भ्रम में डालने के लिए विज्ञापन तो देना ही पड़ेगा…..

• सागर वाले मामले पर

मैं एक बात आपके ध्यान में डाल दूं चंद्रहास जी हैं वो नशे की स्थिति उनकी बताई गई थी प्रथम दृष्टया कोई गिडनेप नही हुआ थाने से गाड़ी आगे चली गई थी और उनके पास में कोई बीजेपी का पद नहीं है

• करनी सेना के प्रदर्शन खत्म होने पर

मेरा उससे कोई संबंध नहीं है, मैंने कल भी कहा था वह हमारे स्वजन हैतो इसलिए हमारे शास्त्रों में लिखा गया है वो तो रूठे वाले भी नही थे किसी कारण से कोई भ्रम था वह दूर हो गया जल और कुल को मिलने में कितनी देर लगती है

• अजब सिंह कुशवाह वाले पर

कमलनाथ जी जो भी ज्ञान दे रहे हैं ना वह तथ्यों के अभाव में ज्ञान दे रहे उनकी संस्कार 15 महीने रही थी अगर कोई झूठा केस था तो वह वापस क्यों नहीं कराई आपके नेता पर था, आप के विधायक पर था ऐसे करके भी विषयांतर नहीं करना चाहिए उनकी मदद करना करनी चाहिए थी अगर आपको झूठा भी लग रहा था तो

• पेनड्राइव वाले पर

अगर दी थी वह संवैधानिक पद पर थे, उनको तत्काल एसआईटी को देना था, मीडिया के सामने लाना था न्यालय को देना था साक्षी छुपाया किसने और आपको अगर मालूम है तो आपने नाम उजागर क्यों नहीं किया क्यों नहीं किया चलो आज कर दो…..

• मोहन भागवत के ओवैसी वाले पर

देखो भाई भागवत जी ने जो कहा हमारे अल्पसंख्यक भाइयों को कोई खतरा नहीं है यह सच है यह उन लोगों के लिए कहा है जो यह कहते थे भारत में रहने पर डर लगता है, यह वह लोग जो थे जो टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करते थे,

उनको संदेश दिया गया खतरा वास्तव में हुआ क्या है वास्तव में जो कांग्रेस और ओवैसी जैसे है ना जो इनको डर दिखाकर के राजनीति करते हैं खतरा उन लोगों को हुआ इसलिए आपने दिग्विजय सिंह का देखा होगा, ओवैसी जी का देखा होगा इस तरह के लोगों का देखा होगा, आज प्रधानमंत्री आवास मिल रहे हैं तो सबको मिल रहे हैं निशुल्क अनाज मिला तो सबको मिला, उसमें कोई भेदभाव तो नहीं हुआ गैस के सिलेंडर मिले तो सबको मिले जब वह सबका साथ सबका विकास कर रहे हैं यहां उनको पीड़ा क्यों है

• मस्जिद पर नमाज नही पढ़ने को लेकर

अब ओवैसी कब से मुफ्ती हों गए जो फतवा जारी कर रहे हैं ओवैसी जी आप वकील हो आप वकील होकर न्यायालय की अवमानना करने की तरफ बढ़ रहे हैं ऐसा क्यों आप मुफ्ती हो नहीं और फतवा जारी कर रहा है वकील हो और न्यायालय अवमानना कर रहे हैं मैं इसे सही नही मानता हु…..

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …