Breaking News

पूरे उत्साह और उमंग से मनाया जायेगा आनंद उत्सव-2023

शिवपुरी, 12 जनवरी 2023/

poonam Purohit Shivpuri 

राज्य आनंद संस्थान द्वारा प्रदेश में आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मकता और आनंद के प्रचार-प्रसार के लिए विगत समय से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश में ग्रामीण और नगरी क्षेत्रों में परंपरागत खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर आनंद उत्सव 2023 का आयोजन 14 जनवरी से किया जाएगा।
आनंद उत्सव अंतर्गत जिले के ग्रामीण अंचल में स्वैच्छिक आनंदको के द्वारा एक साइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 30 से 40 आनंदको की एक टोली विभिन्न ग्राम पंचायतों से गुजरती हुई आनंद उत्सव स्थल पर पहुंचेगी। आनंद उत्सव के आयोजन स्थल पर आनंद के प्रचार-प्रसार की विभिन्न विधाओं को बताया जाएगा। जिसमें अल्पविराम, आनंदम केंद्र अलोहा, आनंद सभा, नेकी की दीवार आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी और राज्य आनंद संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया जाएगा। इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य राज्य आनंद संस्थान के स्वैच्छिक आनंदको द्वारा आम नागरिकों के जीवन में उत्साह और सकारात्मकता बढ़ाना है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …