शिवपुरी, 12 जनवरी 2023/
poonam Purohit Shivpuri
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की अंतिम मतदाता का प्रकाशन किया गया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र-26 पिछोर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजेंद्र यादव की अध्यक्षता मे बूथ लेवल ऑफिसर की बैठक नवीन एसडीएम कार्यालय पिछोर के भवन में आयोजित की गई।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजेन्द्र यादव ने कहा कि जिन बीएलओ के द्वारा संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के दौरान अच्छा कार्य किया गया है उनको 25 जनवरी मतदाता दिवस एवं गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की जिम्मेदारी बीएलओ की है। सही दस्तावेज लेकर मतदाता सूची को शुद्ध करें।
बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है, जिसके क्रम में प्रथम चरण त्रुटिरहित मतदाता सूची को तैयार करना होता है। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि जितने भी मतदाता आधार सीडिंग से शेष हैं उनको तत्काल लिंक करने का कार्य किया जाए तथा जितनी भी डीएसई, पीएसई एवं ब्लेक इन व्हाईट फोटो बचे हैं उनको भी तत्काल दुरस्त कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करें।
Manthan News Just another WordPress site