शिवपुरी खबर शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज से आ रही है यहां एक आदिवासी महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई महिला ने इतना भयानक कदम क्यों उठाया कारण अज्ञात है वही परिजन भी फिलहाल कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं जानकारी के अनुसार छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम देहदे की रहने वाली अनीता आदिवासी मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी 1 साल बढ़ती पुत्री को सर्दी खांसी जुकाम के चलते मेडिकल कॉलेज में दिखाने आई थी अचानक रात 11:30 बजे के लगभग वह मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका कारण अभी अज्ञात बना हुआ है