शा हाई स्कूल पचावली में हुआ खेल सप्ताह का शुभारम्भ
कोलारस 23 जनवरी 2023
Poonam Purohit Shivpuri
स्कूल कालेजों के विधार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा है, इस क्रम में विगत बर्षो की भांति इस बर्ष भी शासकीय हाई स्कूल पचावली (कोलारस) मे विधार्थियों के लिए खेल सप्ताह का शुभारम्भ सांसद प्रतिनिधि जयपाल जाट, भाजपा के बरिष्ठ नेता खरेह पंचायत के सरपंच योगेंद्र सिंह रघुवंशी “बंटी भैया”, भाजपा महामंत्री लुकवासा सरपंच हरिओम रघुवंशी, पचावली पंचायत के सरपंच गिर्राज दांगी, लुकवासा संकुल प्राचार्य रामकृष्ण रघुवंशी, जनपद सदस्य गोविन्द केवट, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कोलारस मनोज भार्गव, आदि ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया, अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को खेलों के जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने उदगार व्यक्त किए, अतिथियों द्वारा सिक्का उछालकर खो खो प्रतियोगिता का आरम्भ किया, खो खो प्रतियोगिता के बालक बर्ग में प्रथम स्थान चंद्र शेखर आज़ाद सदन ने, द्वितीय स्थान महाराणा प्रताप सदन व तृतीय स्थान अब्दुल कलाम सदन ने प्राप्त किया, बालिका बर्ग खो खो में प्रथम स्थान पर महाराणा प्रताप सदन, द्वितीय स्थान आज़ाद सदन और तृतीय स्थान कलाम सदन रहे। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग प्रथम स्थान पर प्रधुम्न दांगी, द्वितीय स्थान पर अजय यादव तृतीय स्थान पर राजकुमार जाटव रहे वहीं बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान छाया केवट, द्वितीय स्थान रवीना और तृतीय स्थान शिवानी रघुवंशी ने प्राप्त किया, तीन दिन चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन होना है जिसके समापन पर अंतिम दिवस जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव , कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी समर सिंह राठौड़, कोलारस पुलिस अनुविभाग अधिकारी (sdop) विजय सिंह यादव, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोलारस रामनिवास जाटव, द्वारा विजेता छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र मेडल शील्ड, कप आदि प्रदान किए जाएंगे।
सभी प्रतियोगितायें प्रशिक्षित चयनित खेल शिक्षकों राघवेंद्र प्रताप रघुवंशी और विनय रावत के मार्गदर्शन में सम्पन्न हो रही हैँ, जिसके आयोजन की जिम्मेदारी विद्यालय के शिक्षक अब्दुल सबूर खान, उमेश श्रीवास्तव, देवेंद्र जाटव, आराधना माहेश्वरी को दी गई है
Manthan News Just another WordPress site