Breaking News

भारत के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया

Shivpuri 24/1/2023

Poonam Purohit Shivpuri 
 

जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गतदिवस भारत के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।
जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर महेंद्र कुमार ने बताया कि किस प्रकार से हमारे देश के महानायक हमारे लिए सम्मानीय हैं और वंदनीय हैं उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। प्रोफ़ेसर दिग्विजय सिंह सिकरवार द्वारा बड़े ही बारीकी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज से संबंधित घटनाओं को प्रेरक तरीके से विद्यार्थियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान प्रोफ़ेसर पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर जीपी शर्मा उपस्थित रहे। प्रोफेसर वीरेंद्र, कौशल द्वारा नेताजी से संबंधित खूनी हस्ताक्षर कविता का काव्य पाठ किया और कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रोफेसर और छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …