- रछेड़ी, भिण्ड
आज शासकीय हाई स्कूल रछेडी में यूनिसेफ की आगाज़ एलुमनाई इंटर्नशिप 2022 के तहत बाल मजदूरी पर पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम वक्ता आरती राजावत द्वारा बताया बाल मजदूरी से बच्चे अपना बचपन खो देते है और भविष्य को अंधकार में झोंक देते है।
प्राचार्य संतोष यादव ने बताया कि यूनिसेफ बालकों के कल्याण के लिए जिस तरह के कार्यक्रम करते है उससे बालको में मनोविकास होता है और वह अपना हित सोचने में सक्षम बनाता है, बालको को बाल मजदूरी से बचने के लिए शिक्षा का प्रसार करना जरूरी है।
यूनिसेफ मध्य प्रदेश के आगाज़ एलुमनाई इंटर्न धर्मेंद्र सिंह तोमर ने उक्त कार्यक्रम पर हर्ष व्यक्त किया और बताया कि आगामी दिनों में बालको में बाल मजदूरी पर समझ विकसित करने हेतु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, मध्य प्रदेश बालको पर हो रहे अत्याचार में देश में पहले नंबर पर है इस रैंकिंग को सुधारने में इंटर्न की भूमिका अहम है।
कार्यक्रम के दौरान कई बालको ने अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए।
प्रतियोगिताओं का संचालन और आभार आरती राजावत, मुकेश राजावत और मुस्कान राठौर ने किया।
*ये रहे विजेता:*
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम तृप्ति और रानू की टीम रही तथा द्वितीय स्थान खुशी एवं स्वाति तथा तृतीय स्थान अंशु एवं राधा
रही। वही सांत्वना पुरस्कार
रघिनी एवं बंदना तथा प्रिया व रश्मि ने प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर क्रमश: काजल एवं पिंकी, रश्मि एवं अनामिका, खुशबू एवं पूनम की सम्मिलित टीम रही।
विजेता छात्र छात्राओं के मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
उक्त कार्यक्रम में रछेड़ी स्कूल के समस्त शैक्षणिक स्टाफ के साथ साथ एक सैंकड़ा छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
Manthan News Just another WordPress site