Breaking News

शिवपुरी| सिंध जलावर्धन योजना का पानी करौंदी संपवेल तक पहुंच

शिवपुरी| सिंध जलावर्धन योजना का पानी करौंदी संपवेल तक पहुंच रहा था। अब इसे फिजिकल संपवेल तक पहुंचा दिया है। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपनी विधायक निधि से 10.50 लाख रुपए पाइन लाइन बिछाने के लिए दिए थे। पीएचई को एजेंसी बनाकर दो सप्ताह के अंदर पाइप लाइन बिछवा दी है। शनिवार की दोपहर 1 बजे से संपवेल में सिंध का पानी छोड़ना शुरू कर दिया। इसी के साथ क्षेत्र में नल जल सप्लाई भी चालू कर दी। सिंध के पानी से सप्लाई चालू होने से फिजिकल संपवेल से जुड़ी 30 हजार की आबादी को राहत मिलने लगी है। अब इसे कभी बंद मत करना। फिजिकल संपवेल से वार्ड 28, 31, 34, 35, 38 के शांतिनगर, टीवी टॉवर क्षेत्र, संजय कॉलोनी, साइंस कॉलेज, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, शिवानगर, विवेकानंदपुरम में नल जल से पानी की सप्लाई होती है। 

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …