शिवपुरी, 15 फरवरी 2023/ poonam Purohit Shivpuri
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में मारुति सुजुकी द्वारा 16 फरवरी को प्रातः 10 बजे से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में उम्मीदवार का चयन एफटीसी एवं शासकीय अप्रेंटिस के लिए होगा।
प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 18 से 24 वर्षीय आयु के आईटीआई उत्तीर्ण (एनसीवीटी/एससीवीटी) प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में वर्ष 2017 से 2022 तक के 50 प्रतिशत अंको के साथ आईटीआई उत्तीर्ण तथा 40 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं उर्त्तीण आवेदक भाग ले सकते है। एफटीसी के लिए प्रारंभिक वेतनमान 20100 सीटीसी तथा इन हैंड सैलरी 15750 रूपए प्रतिमाह तथा शासकीय अप्रेंटिस के लिए प्रारंभिक वेतनमान 16900 सीटीसी तथा इन हैंड सैलरी 15500 रूपए प्रतिमाह दी जाएगी।
प्लेसमेंट ड्राइव में फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल), ट्रेक्टर मैकेनिक के आईटीआई से उत्तीर्ण छात्र भाग ले सकते है। आवेदन के लिए दसवीं, बारहवीं एवं आईटीआई की अंकसूची एवं पहचान पत्र (ओरिजनल सहित फोटोकॉपी के दो सेट) तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाना अनिवार्य है। अन्य बेनिफिट में खाना, यूनिफोम, सेफ्टी शूज, मेडिकल/ग्रुप इंश्योरेंस शामिल है।
Manthan News Just another WordPress site