15 फरवरी 2023
poonam Purohit Shivpuri
भोपाल। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा विकास यात्रा के 11 वे दिन
कई ग्रामीण इलाकों में पहुचे। खास बात यह रही कि उन्होंने मंच से ही लोगो से सीधा संवाद किया। उन्होंने पहले लोगो से शासन कि जारी योजनाओ का लाभ मिलने की जानकारी ली और फिर शासन की नई जनहितैषी योजनाओ की जानकारी दी।
गृह मंत्री डॉ मिश्रा बुधवार को सबसे पहले दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीटी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन एवं मिले लाभ की जानकारी भी ग्रामीणों से ली।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित किया।। भीटी गांव को विकास के लिए छप्पन लाख के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात मिली। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना में इस गांव में अभी तक 55 लाडलियो के खाते में 78 लाख 65 हजार की राशि जमा कराई जा चुकी है।
डॉ मिश्रा ने दतिया के ग्राम भिल्ला से चिरोल तिराहे को संपर्कता प्रदान करने वाली सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही भिल्ला में सीसी सड़क का भूमिपूजन भी किया।
विकास के इस क्रम को जारी रखते हुए भिल्ला में आने वाले दिनों में 15 लाख रुपए की लागत से मंदिर की बाउंड्री वॉल व नाला निर्माण और स्ट्रीट लाइटिंग जैसे कार्य भी किए जाएंगे।
दतिया के ग्राम डंगराकुआ पहुँची विकास यात्रा में गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने 47 लाख रुपए के विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के 9 लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र एवं 6 हितग्राहियों को जमीन के पट्टे प्रदान किए।
दतिया के ग्राम हिनोतिया पहुची विकास यात्रा में गृह मंत्री डॉ मिश्रा का स्थानिय लोगो ने भव्य स्वागत किया इस दौरान डॉ मिश्रा ने सीसी सड़क का लोकार्पण किया। ये सीसी सड़क 50.80 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का हिस्सा है जिसके तहत हिनोतिया में सामुदायिक भवन, खेल मैदान, चौपाल मंच, प्रतीक्षालय व तालाब निर्माण भी किया जायेगा।
विकास यात्रा के दोराब दतिया के ग्राम रावरी में सीसी सड़क का लोकार्पण किया भी किया गया। डॉ मिश्रा ने यहाँ रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य की बुनियाद रखी।
कुल 60 लाख की विकास राशि से रावरी में स्कूल की बाउंड्री वॉल का निर्माण, स्ट्रीट लाइटिंग और पाथवे पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य भी किया जाएगा।
Manthan News Just another WordPress site