Breaking News

11 सवालों पर दो नेताओं के जवाब: शिवराज ने कहा- मोदी के नाम पर तो कमलनाथ बोले- राहुल के नाम पर लड़ेंगे चुनाव

छह महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। एक नया प्रयोग किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से अलग-अलग एक जैसे 11 सवाल पूछे और उन्होंने जो जवाब दिए, वो आपके सामने हैं… 
शिवराज ने दिए भास्कर के 11 सवालों के जवाब…​
Q. विधानसभा चुनाव किसके सहारे लड़ेंगे? मोदी के नाम या कामों के सहारे?
शिवराज : मोदीजी के नेतृत्व में और भाजपा सरकार द्वारा, केंद्र और राज्य में किए गए कामों के आधार पर।
Q. बेहतर मुख्यमंत्री कौन? कमलनाथ / सिंधिया मुख्यमंत्री पद के लायक क्यों नहीं हैं? कोई तीन कारण बताइए। 
 मैं किसी को लायक या नालायक बताने में विश्वास नहीं करता। मेरा भरोसा सिर्फ कार्य करने में है। मेहनत व ईमानदारी से काम के परिणाम मिलते हैं।
Q. क्या जरूरी है, भाग्य या प्रतिभा ?
 मुझे लगता है, कड़ी मेहनत जरूरी है।
Q. अगर आपको एक सवाल अपने नेता से पूछना हो तो वह क्या होगा? पीएम नरेन्द्र मोदी से?
 सवाल पूछना नहीं, बल्कि उनसे सीखना है कि उन्होंने देश के विकास को लेकर एक स्पष्ट दृष्टि कैसे विकसित की और उसके अनुरूप इतना अधिक कार्य करने की ऊर्जा आप कहां से लाते हैं?
Q. जनता आपको क्यों चुने ? तीन ठोस कारण बताइए ?
1) 40 लाख घरों में बिजली पहुंचाना है।
2) वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी और सिंचाई का क्षेत्र 80 लाख हेक्टेयर करना है।
3) सात स्मार्ट सिटी और 12 मिनी स्मार्ट सिटी बनाना है।
Q. विपक्ष मजबूत चाहिए या वर्तमान की तरह कमजोर ?
 मेरी राय में स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विपक्ष मजबूत किन्तु सकारात्मक सोच वाला होना चाहिये।
Q. राजनीति प्रदेश में करना चाहते हैं या राष्ट्रीय स्तर पर ?
 मेरी हर सांस मप्र के लिए चलती है। पार्टी मुझे जो भी, जहां भी जिम्मेदारी देगी पूरी करूंगा। 
Q. प्रदेश को देश में सिरमौर बनाने के लिए सिर्फ एक चीज सबसे महत्वपूर्ण क्या करना चाहेंगे ?
 प्रदेश के युवाओं का अधिक से अधिक संख्या में कौशल विकास कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार कार्यक्रमों से जोड़ेंगे, ताकि उन्हें नए-नए क्षेत्रों में अवसर मिल सकें। 
Q. जीते तो पहला काम क्या करेंगे ?
  गरीबों, वंचितों के जीवन में खुशहाली लाएंगे।
Q. विधानसभा व लोकसभा के चुनाव एक साथ होने चाहिए या अलग-अलग ?
  एक साथ। मैं “वन नेशन-वन इलेक्शन’ में विश्वास करता हूं। लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ होने चाहिए।
Q. व्यक्तिगत जीवन में हीरो कौन है ? 
 मैं सभी महापुरुषों से सीखता हूं। स्वामी विंवेकानंद मेरे आदर्श हैं।

Q. विधानसभा चुनाव किसके सहारे लड़ेंगे ?राहुल के नाम पर या मध्यप्रदेश में 15 साल बाद परिवर्तन की उम्मीद? कमलनाथ: विकास की सोच वाले राहुल जी के नाम पर लड़ेंगे। साथ ही 15 साल की झूठी घोषणाओं और वादों की असलियत भी सामने लाएंगे। Q. बेहतर मुख्यमंत्री कौन ?शिवराज फिर से मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनना चाहिए? उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी तीन खामी बताइए।13 साल बाद भी खेती घाटे का सौदा है। नीतियां किसान विरोधी हैं। महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान नहीं मिल पा रहा है। रोजगार की कोई ठोस कार्ययोजना नहींं है। Q. क्या जरूरी है, भाग्य या प्रतिभा ? मेरे हिसाब से भाग्य और प्रतिभा दोनों जरूरी हैं।  Q. अगर आपको एक सवाल अपने नेता से पूछना हो तो वह क्या होगा ?राहुल गांधी से? – कांग्रेस का 133 वर्ष का गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन आज झूठ का ऐसा माहौल फैलाया जा रहा है कि देश में विकास सिर्फ मोदीजी के 4 वर्षों में ही हुआ है।  झूठ पर आधारित ऐसी राजनीति का अंत कब होगा? Q. जनता आपको क्यों चुने ? तीन ठोस कारण बताइए ? 1) खेती को लाभ का धंधा, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा देना है। 2) प्रदेश को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सस्ती बिजली, महंगाई से राहत, भ्रष्टाचार व कुपोषण से मुक्त करना है। 3) प्रदेश को शर्म का कारण नहीं, गौरव का प्रतीक बनाना है।  Q. विपक्ष मजबूत चाहिए या वर्तमान की तरह कमजोर ?कांग्रेस का मानना है कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हमेशा मजबूत होना चाहिए। व्यक्तिगत तौर पर मैं भी इसी का पक्षधर हूं।    Q. राजनीति प्रदेश में करना चाहते हैं या राष्ट्रीय स्तर पर ?  जहां पार्टी आदेश करेगी। मैंने पार्टी के द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया है। 
  Q. प्रदेश को देश में सिरमौर बनाने के लिए सिर्फ एक चीज सबसे महत्वपूर्ण क्या करना चाहेंगे ?  सबका साथ-सबकी सरकार और प्रदेश के सर्वांगीण विकास का संकल्प। झूठे स्वप्न नहीं दिखाएंगे, बल्कि वादों को पूरा कर जनता का विश्वास हासिल करेंगे। किसानों, युवाओं और महिलाओं का खास ध्यान रखेंगे।   Q. जीते तो पहला काम क्या करेंगे ? विकास का रोडमैप बनाकर, जनता की सहभागिता से, प्रदेश को अग्रणी बनाएंगे।  Q. विधानसभा व लोकसभा के चुनाव एक साथ होने चाहिए या अलग-अलग ? अभी देश में दोनों चुनाव एक साथ कराना न तो संभव है, न इसकी तैयारी है और  जनमानस भी इसके पक्ष में नहीं है।   Q. व्यक्तिगत जीवन में हीरो कौन है ?  श्रीमती इंदिरा गांधी। वे बेजोड़ हैं। लम्बे समय तक उनके नेतृत्व में काम किया है।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …