Breaking News

फ्लॉप शो था कांग्रेस का प्रदर्शन,सेनापति ही भाग खड़ा हुआ: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

14 मार्च 2023 भोपाल poonam Purohit 

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया है। उन्होंने कहा कि उस प्रदर्शन का हश्र समझा जा सकता है जिसका सेनापति ही अंतिम समय मे सेना को छोड़कर भाग जाए। कमलनाथ जी ने भी यही किया।*

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का भोपाल में किया गया प्रदर्शन एक फ्लॉप शो से ज्यादा कुछ नही था। कांग्रेस नेताओं को ही सही, सही नही पता कि प्रदर्शन में कुल कितने कार्यकर्ता आये थे। कोई कह रहा है ढाई हजार ,कोई पांच हज़ार बता रहा है। कोई भी नेता दस हज़ार के आंकड़े तक नही पहुचा है। प्रदर्शन के दौरान भीड़ की कमी ने बता दिया है कि चलो, चलो कह कर सरकार चलाने वालों को जनता ने ही अब चलता कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा भीड़ तो छोटे छोटे दलों के प्रदर्शन में आ जाती है। अभी कुछ समय पहले ही भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया था उसमें ही 50 हज़ार, लाख लोग जुट गए थे। उससे पहले करणी सेना ने भी प्रदर्शन किया था उसमें भी लाखों लोग जुटे थे। इनके मुकाबले कांग्रेस के प्रदर्शन में लोग ही नही आए। कांग्रेस का यह प्रदर्शन फ्लाप शो से ज्यादा कुछ नही था।

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के इस प्रदर्शन का फ्लॉप होना तय था क्योंकि इनके सेना पति याने कमलनाथ जी युद्ध के अंतिम चरण यानी गिरफ्तारी के समय सेना को अकेले छोड़कर भाग खड़े हुए। सेना लड़ते हुए आगे बढ़ रही थी, पीछे मुड़कर देखा तो सेनापति ही गायब था। बिना सेनापति के सेना यहां वहां दौड़ती रही। यह हालत कर दी है चलो चलो वाले कमलनाथ जी ने कांग्रेस की। गृह मंत्री ने कहा कि फ्लॉप प्रदर्शन ने बता दिया है कि केवल ट्वीटर ,फेसबुक पर चल रही कांग्रेस अब जनता के बीच अप्रासंगिक हो गयी है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …