.दिनॉक 6 अप्रैल 2023
poonam Purohit Shivpuri
News Bhopal
*कमलनाथ जी ने रोजेदारों के बीच विष वमन कर सिद्ध किया ,कांग्रेस करती है विभाजन की राजनीति :डॉ नरोत्तम मिश्रा*
*भोपाल।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इफ्तार पार्टी में दंगे ,फ़साद की चर्चा का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है।प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ व कांग्रेस बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही विभाजन की राजनीति करती आई है यह कमलनाथ जी के वीडियो ने भी सिद्ध कर दिया है।*
गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि में कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूँ कि पवित्र धार्मिक कार्यक्रम में रोजेदारों के बीच उन्होंने विष वमन क्यों किया। दंगे फ़साद का डर दिखाकरअलगाव ,विभाजन का प्रयास क्यों किया।वोटो के लिए वो आखिर कब तक विभाजन की राजनीति करेगी।
गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी देश का अल्पसंख्यक वर्ग बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी जी पर कितना विश्वास करता है यह कल पद्म श्री से नवाजे गए शब्बीर कादरी का बयान ही सुन लेते तो समझ मे आ जाता । उन्होंने मोदी जी की खुले दिल से तारीफ की। एक दिन पहले ही गुलाम नबी आजाद ने भी मोदी जी के कामो को सराहा था। लेकिन आप यह सब नही सुनेंगे क्योंकि आप औऱ कांग्रेस वोटो के लिए साम्प्रदायिकता की राजनीति करते है।
गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी आप कांग्रेस तो एक नही रख पाए कम से कम देश तो एक रहने दे।देश कांग्रेस की विभाजन की राजनीति को अच्छे से समझ चुका है यही कारण है कि कांग्रेस पूरे देश मे सिमटती जा रही है।
Manthan News Just another WordPress site