भारत विकास परिषद शाखा की महिला इकाई ने निशुल्क दिखाई फिल्म “The Kerala Story”
Shivpuri 14 मई 2023 poonam Purohit Shivpuri
– लव जिहाद और अन्य तरीके से भोली भाली लड़कियों जो गुमराह कर उनकी जिंदगी बर्बाद करने के सुनियोजित षड्यंत्र को बेनकाब करने वाली फिल्म “द केरला स्टोरी” आज शिवपुरी के श्री राम टॉकीज में भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे की महिला इकाई के द्वारा लडकियां और महिलाओं को मुफ्त दिखाई। श्रीमति शिखा बंसल, श्रीमती सिम्पल गोयल, एवं नीतू गोयल द्वारा सभी महिलाओं और लड़कियों के निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराऐ गऐ थे। इसके बाद आज दोपहर 12 से 3 बजे के शो में श्री राम टॉकीज में लगभग 400 लडकियों एवं महिलाओं ने एक साथ द केरला स्टोरी मूवी मुफ्त देखी।
नीतू गोयल ने बताया की भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे की महिला इकाई के द्वारा द केरला स्टोरी 400 लडकियों को मुफ्त दिखाई है।इसका उद्देश्य यह है कि लडकियॉ इस तरह की घटनाओं और षड्यंत्र के प्रति सतर्क और जागरूक रहें। और जिस तरह से फिल्म में दिखाया गया है। वह किसी के वहकावे में न आऐ।
Manthan News Just another WordPress site