Breaking News

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज का एक वीडियो जिसमें उन्हें हिंदी बोलते नजर आऐ

 

 

टॉम क्रूज ने बोली गजब की हिंदी, वीडियो देख इंप्रेस हुए फैंस
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें हिंदी बोलते हुए देखा जा रहा है। फैंस उन्हें देख कर हैरान हो गए हैं।

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज दुनिया के सबसे पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। उनके फिल्मी प्रोजेक्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आने वाले कुछ दिनों में वो मिशन इंपॉसिबल के साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। वह फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं लेकिन इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने टैलेंट से दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है। एक्टर को हिंदी में बात करते हुए देखा गया, जिसे देखने के बाद फैंस हैरान हो गए हैं।

वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। इस वीडियो में इंटरव्यूअर टॉम क्रूज की तारीफ करते हुए कहती है कि वो कई सारी भाषाएं बोल सकते हैं। इसके बाद जब उनसे ये पूछा गया कि क्या वो हिंदी बोल सकते हैं, तो टॉम हिंदी में नमस्ते आप कैसे हैं, बोलते दिखाई दिए।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …