दुर्घटना से बचाने इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 305 ने गौवंश के गले मे बांधे रेडियम बेल्ट
Poonam Purohit Shivpuri
दिनॉक 11/7/2023
शिवपुरी- आजकल आये दिन सड़को पर हादसों का शिकार हो रहे गौवंश की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाते हुए इनर व्हील क्लब शिवपुरी डिस्ट्रिक्ट 305 ने पशु रक्षक संघ के साथ मिलकर आज शिवपुरी बाणगंगा के आस पास आवारा घूमने वाले अनेक गौवंश के गले मे रेडियम बेल्ट बांधे। जो रात्रि के समय गायों के गले मे अंधेरे में चमकेंगे जिससे दुर्घटना होने से इनकी सुरक्षा होगी। रात्रि में होने वाले रोड ऐक्सिडेंट से बचाने के लिए ही क्लब की महिला सदस्यों ने रेडियम बेल्ट्स गले में बांधे गए हैं। इनर व्हील क्लब शिवपुरी 305 की प्रेसिडेंट रानी गोयल जी, IPP सुधा गुप्ता जी, क्लब सेक्रेटरी वर्षा जैन जी उपाध्यक्ष नीतू गोयल जी और पूर्व अध्यक्षा रेणु सांखला जी इस नेक काम मे शामिल हैं।
Manthan News Just another WordPress site