*गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में आगामी माह में पार्थिव शिवलिंग निर्माण समारोह के प्रबंधों की समीक्षा की*
दतिया 23 जुलाई 2023 poonam Purohit Shivpuri
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया में आगामी 10 अगस्त से 14 अगस्त 2023 तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा की तैयारी एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने नवीन जेल प्रांगण भांडेर रोड दतिया में अब तक किए गए प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था करना है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
डॉ. मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
Manthan News Just another WordPress site