*कमलनाथ अपनी पार्टी के नेता की भी सुन लीजिए : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा*
7 अगस्त 2023
*भोपाल। मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ जी को नसीहत देते हुए कहा है कि कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार की बात भी सुन ली जाए। हम पर आरोप लगाते रहे लेकिन अपनी पार्टी वालों की तो सुन लें। ज्ञात रहे कि उमंग सिंगार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। कमलनाथ जी अपने नेता की बात का कुछ तो जवाब दीजिए।*
डॉ.मिश्रा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस जनजाति समाज की सदैव विरोधी रही है। यह बात निश्चित ही उमंग सिंगार जी को भी समझ में आ गई इसीलिए उन्होंने सरकार में मंत्री रहते हुए भी कहा था कि “परदे के पीछे से जो सरकार चला रहे थे- वो चचा जान दिग्विजय सिंह जी राजा साब थे।” उमंग सिंगार ने तब भी कहा था कि इस मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा माफिया दिग्विजय सिंह हैं। शराब माफिया, खनिज माफिया, मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति कोई है तो दिग्विजय सिंह। अंचभा ये है कि आज तक सिंगार की बात का दिग्विजय सिंह ने खंडन नहीं किया।
मंत्री डॉ.मिश्रा ने कहा कि आज फिर उमंग ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने पहले भी कहा था क्योंकि कांग्रेस ने जनजातीय बंधुओं की उपेक्षा की है। आप धार के पास झाबुआ जा रहे हैं। कांग्रेस ने बुआ जी जमुना देवी , शिवभानु सिंह सोलंकी, दलवीर सिंह की जिस प्रकार से उपेक्षा की , सबको पता है। आज उमंग सिंगार आपके सताए हुए हैं, वे स्वयं यह बात कह रहे हैं। जगजाहिर है कि आप उनके विरोधी हैं।
Manthan News Just another WordPress site