विकास कार्यों से पार्टी को मिलेगी जीत : जायसवाल
शिवपुरी 27 अगस्त 2023 poonam Purohit Shivpuri
। भारतीय जनता पार्टी की रविवार को पीएस होटल में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। इस पत्रकारवार्ता को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने संबोधित किया। जायसवाल ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे। केंद्र और राज्य सरकार की अनेक योजनाएं जनता तक पहुंचाई गई हैं जिनका प्रचार—प्रसार के माध्यम से बात को रखेंगे। हमारा विधायक जीत कर पूर्ण बहुमत से मप्र में सरकार दोबारा आएगी। जायसवाल ने कहा कि केंद्र के निर्देश पर वह शिवपुरी विधानसभा में आए यहां 7 दिनों तक प्रवास कर लोगों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि माहौल भाजपा के पक्ष में है और उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स भी दिए हैं। मिशन 2023 विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत को केंद्र में मजबूती प्रदान करेगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी गरब कल्याणकारी योजनाओं, महिलाओं, युवाओं और सर्वसमाज के लिए संचालित करते हुए विकास को आगे बढ़ाया है।
Manthan News Just another WordPress site