*
भोपाल में जुटेंगे लाखों कार्यकर्ता सांसद डॉक्टर केपी यादव
सांसद ने कार्यक्रम की तैयारी की अंतिम समीक्षा बैठक ली
अशोक नगर
25 सितंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ता जंबूरी मैदान पर जुटेंगे।इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी ने ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ का नाम दिया है।
इस कार्यक्रम में प्रत्येक जिले मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी कर ली है।
इसी के संबंध में सांसद डॉक्टर के पी यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र के गुना,शिवपुरी एवं अशोक नगर जिला अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्षों से वर्चुअल बैठक कर अंतिम समीक्षा करते हुए तैयारी का जायजा लिया एवं सभी मंडल अध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों से अपील की है कि हमारे नेता माननीय नरेंद्र मोदी जी के आगमन में हमें जो लक्ष्य संगठन द्वारा दिया गया है उसे हमें प्रतिशत पूर्ण करना है। प्रयास करना है प्रत्येक कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे इस अवसर पर बूथ समिति, बूथ के त्रिदेव,शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर, मंडल के कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके लिए प्रत्येक मंडल से कार्यकर्ताओं को लाने ले जाने हेतु उत्तरदायित्व सौंप गए हैं तथा सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कार्यक्रम की तैयारियों से सम्बंधित सभी से जानकारी ली।
Manthan News Just another WordPress site