Breaking News

फिजिकल थाना प्रभारी विकास यादव और उनकी टीम की उपलब्धि पकड़ी 240 लीटर अवैध शराब

शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विकास यादव ने अपनी टीम के साथ मुखविर की सूचना पर ग्वालियर की ओर से आने वाली maruti 800 कार जिसका नंबर M007E4206 को भारतीय विद्यालय के पास सर्कुलर रोड पर चैक किया तो   वाहन चालक गाड़ी से उतर कर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस टीम द्वारा पकडने पर  नाम पता पूछा तो उसने बताया अपना नाम विपिन पुत्र दयाराम शिवहरे उम्र 37 साल निवासी आर के पुरम कॉलोनी शिवपुरी का होना बताया एवं वाहन से बड़ी मात्रा में शराब जप्त कि गयी! जिसमें से अंग्रेजी शराब की बोतलें जैसे की मैक्डब्लड   गोवा इम्पीरियल ब्लू 8 पीएम एवं डीएसपी ब्राड की 300 बोतलें जिसमें करीब 240 लीटर अंग्रेजी शराब मिली जिसकी कीमत करीब 2,12,500 रू की बताई जा रही है आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर लिया गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विकास यादव सउनि जगदीश पाराशर,, पुष्पेंद्र रावत, राहुल रजक, कोमल सिंह, ओम प्रकाश रावत, रवि कांत शर्मा की भूमिका रही

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …