Breaking News

शिवपुरी मे भी चार्टर्ड की तर्ज पर 1600 यात्री बसें चलेंगी, 16 शहरों के लाखों लोगों को होगा फायदा

भोपाल। अन्य प्रदेशों की तरह मध्यप्रदेश की भी सरकारी बस सेवा नहीं है। लेकिन, सरकार अब दोबारा से बस सेवा शुरू करने जा रही है। इसी माह से मध्यप्रदेश के 16 शहरों के बीच 1600 सर्वसुविधायुक्त बसें दौड़ने लगेंगी। इससे प्रदेश के लाखों यात्रियों को लाभ होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

मध्यप्रदेश में यह बसें भोपाल-इंदौर में प्राइवेट कंपनियां गठित कर संचालित की जा रही बसों की तर्ज पर चलेंगी। यह बसें हब एंड स्पोक माडल पर चलेंगी। यह बसें 25 जून से शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए बसें भी तैयार कर ली गई हैं।

 

यह है सरकार की अमृत योजना
मध्यप्रदेश में लोक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए अमृत परियोजना के अंतर्गत यह बस सेवा चलाई जा रही है। यह बसें प्रदश की 80 फीसदी क्षेत्र को कवर करेगी। शहर के अलावा इसमें दूरदराज के गांव और कस्बे भी कवर हो पाएंगे।

इन शहरों को ज्यादा फायदा
मध्यप्रदेश में देवास, मुरैना, ग्वालियर, सागर, सतना, रतलाम, रीवा, कटनी, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, बुरहानपुर, खंडवा, गुना, भिंड, शिवपुरी और विदिशा से शुरू होने जा रही है। उल्लेखनीय है कि इंदौर, जबलपुर, भोपाल और उज्जैन में यह बसें पहले से चलाई जा रही हैं। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास विभाग अलग-अलग सेक्टर बनाकर बसों का संचालन करने में जुटा है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की तरह ही कंपनी गठित करके बसों का संचालन किया जाएगा।

मनमानी होगी कम
सरकार की नई बस सेवा शुरू हो जाने से प्राइवेट बस आपरेटरो की मनमानी पर लगाम लगेगी। सरकारी और प्राइवेट बसों में कांपीटिशन होगा तो बसों की कंडीशन भी ठीक रहेगी और समय पर भी चलाई जाएगी।

भिंड में भी तैयारी
भिंड कलेक्टर आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में भिंड सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के साथ बैठक हुई। जिसमें 25 जून से सार्वजनिक यातायात प्रणाली को प्रभावी बनाने की दिशा में अंतरराज्यीय बस सेवा पर चर्चा हुई। भिंड से 37 बसों का संचालन किया जाएगा। शहर में 51 यात्री प्रतीक्षालय भी बनाए जाएंगे।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …