Published by: Akshay purohit
Oct 11, 2023
पहले दिन 600 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया
शिवपुरी, / विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दल में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों का प्रथम प्रशिक्षण आज उत्कृष्ट विद्यालय करेरा में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण का निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने 10 कक्षों में आयोजित मास्टर ट्रेनर द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर प्रशिक्षण का अवलोकन किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने प्रशिक्षण ले रहे मतदान दल के कर्मचारियों से कहा कि आप लोग गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें, यह प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। विशेष कर वीवीपैट में बैटरी को लगाना व निकालना। इस दौरान पहली बार प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों से मशीन के बारे में पूछा व मशीन में बैटरी निकाल कर व लगवा कर अपने सामने देखा।
कलेक्टर श्री चौधरी ने दिव्यांग कर्मचारियों एवं महिलाओं को विशेष परिस्थितियों में ड्यूटी पर सहानुभूति पूर्वक विचार किए जाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कुछ दिव्यांगजन स्वयं आगे आकर ड्यूटी देने के लिए तैयार हैं। प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रत्येक कक्ष में 30 कर्मचारी प्रशिक्षण ले रहे थे। आज दोनों पालियों में लगभग 600 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के लिए महाविद्यालय भवन, एवं प्रशिक्षण के लिए सी.एम.राइज विद्यालय करैरा का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल आदि की व्यवस्था को भी देखा।
प्रशिक्षण के अवलोकन के दौरान एसडीएम अजय शर्मा, एसडीओपी शिवनारायण मुकाती, नायब तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस, ओ.पी.तिवारी, सीईओ जनपद ब्रह्मेंद्र गुप्ता, नगर निरीक्षक सुरेश शर्मा, सीएमओ ताराचंद धूलिया, प्रशिक्षण प्रभारी प्राचार्य अरविंद यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
Manthan News Just another WordPress site