Published by: Akshay purohit
Oct 17, 2023
शिवपुरी जिले के करैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दे की शिवपुरी पुलिस अधीक्षक चक्र रघुवंश सिंह भदोरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एस.डी.ओ.पी. शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए। एक आरोपी को 1 लाख 76 हजार रुपये की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
सुरेश शर्मा थाना प्रभारी
थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हाईवे पर स्थित पृथ्वी ढावा पर अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु हमराह फोर्स को लेकर हाईवे रोड करैरा पृथ्वी ढ़ावा पर पहुंचे तो ढावा के बाथरूम में से एक व्यक्ति शराव के क्वार्टर निकाल कर बेच रहा था जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से पकड़ा उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम रतीराम जाटव पिता हरीराम जाटव 40 साल निवासी ग्राम फतेहपुर थाना करैरा का होना बताया बाद ढावा के बाथरूम मे चैक किया तो 03 पेटी देशी प्लेन शराव की एवं एक पेटी में 25 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के रखे पाये गये उक्त तीनो शराब की पेटियो को खोल कर चैक किया तो तीनो पेटियो मे 50-50 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के रखे मिलें। उक्त व्यक्ति से शराब रखने व बेचने का वैध लायसेंस चाहा तो उसने अपना पास कोई लायसेंस न होना बताया आरोपी रतीराम के कब्जे से कुल 175 क्वार्टर देशी प्लेन शराव कुल कीमती 16,000 रूपयें को विधिवत जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी रतीराम जाटव से शराव के संबंध मे पूछताछ कर धारा 27 साक्ष्य मेमों लिया गया तो आरोपी द्वारा ढ़ावा के पीछे भूंसा के अन्दर बोल्ट कंपनी की ठंडी बियर का होना बताया आरोपी के बताए अनुसार ढाबा के पीछे भूसा में से 20 पेटी ठंडी बियर बोल्ट कंपनी की जिनमें कुल 240 बोतल 750 एमएल की कीमत करीवन 1,60,000 रूपये जप्त की गयी व आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Manthan News Just another WordPress site