Published by: akshay purohit
Oct 22, 2023
भिण्ड वीरों की भूमि,समूल मिटा देंगे कम मतदान का कलंक : जिलाधीश
भिण्ड वीरों की भूमि,समूल मिटा देंगे कम मतदान का कलंक : जिलाधीश 
जिलाधीश का आह्वान पहले करें सभी मतदान
भिण्ड। भिण्ड वीरों की भूमि है,यहां के लोग जब संकल्पित होते हैं तो सकारात्मक परिणाम मिलते हैं चाहे वह लिंगानुपात का क्षेत्र हो या नकल रोको अभियान सबमें भिण्ड ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है,यह कार्य बिना महिला शक्ति के संभव नहीं है इसलिए आज की बालिका मैराथन का उद्देश्य भी यही है, हम कम मतदान के दाग समूल मिटा देंगे उक्त बात जिलाधीश संजीव श्रीवास्तव ने कही। वे स्वीप प्लान अंतर्गत गौरी तालाब पर आयोजित बालिका मैराथन में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले के भर के मतदाताओं से वोट करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत *मनोज कुमार सरियाम (IAS)* मप्र तीस बटालियन एनसीसी बटालियन कर्नल जगदीश राव, एसडीएम रवि मालवीय, कर्नल जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर, स्वीप यूथ आइकॉन खेल प्रशिक्षक एवं मोटीवेटर राधेगोपाल यादव एवं धर्मेंद्र तोमर, एमएलबी प्रिंसिपल स्नेहलता भदौरिया, क्रमांक एक स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सतेंद्र सिंह कुशवाह कुशवाह, सीएम राइज क्रमांक दो के प्राचार्य पंकज जयंत, जिला खेल अधिकारी रामबाबू कुशवाहा, जिला खेल प्रशिक्षक एथलेटिक्स कोच एवं बालिका मैराथन की संयोजक ब्रजवाला यादव, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक आशुतोष साहू, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, जिला खेल प्रशिक्षक हैंडबॉल कोच योगिता यादव, शिक्षक गगन शर्मा, जिला खेल प्रशिक्षक संजय पंकज, एमएलबी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल पीटीआई संजीव सिंह भदौरिया सहित एनसीसी, एनएसएस के स्काउट गाइड के बच्चे सहित 300 से अधिक बालिकाएं मौजूद थी। इस अवसर पर मतदान जागरूकता हेतु शपथ और 2.5 किलोमीटर लंबी बालिका मैराथन में प्रथम 30 आईं बच्चियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन धीरज गुर्जर और आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर ने किया। बालिका मैराथन में दस से अधिक स्कूलों की बच्चियों एवं सभी प्रशिक्षण केंद्र बालिका खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
गौरी सरोवर परिसर में बोलते हुए जिलाधीश महोदय ने आह्वान किया कि अब समय आ गया है हम मतदान के प्रतिशत को बढ़ाएं, इस कार्य में महिलाएं ध्वज वाहक बनें और भिण्ड के दामन पर लगे दाग को धो डालें, उन्होंने बालिका मैराथन के आयोजन की सराहना की ओर विजेताओं को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। तीस बटालियन एनसीसी बटालियन कर्नल जगदीश राव ने कहा भिंड बहादुरी के लिए जाना जाता है, नवमी के पावन पर्व पर हम सबको यह कार्य करने का अवसर मिला यह शुभ है।

दुनिया में महिला शक्ति की पूजा भारत में ही होती है, आज मतदान के लिए जागरूकता में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। आज की इस मैराथन के दो उद्देश्य हैं एक तो बच्चियों को स्वास्थ्य के प्रति आगाह करना और मतदान के लिए समर्पण भाव पैदा करना। लोकतंत्र में महिला भागेदारी बेहद जरूरी है इसलिए मतदान करना अति आवश्यक है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत *मनोज कुमार सरियाम (IAS)* ने कहा आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि पिछली बार हमारा जिला सबसे कम मतदान के रूप में अंतिम क्रम में है, इसे अग्रिम पंक्ति में लाना है, इसलिए आप सभी लोग भागीदारी करें। इस हेतु ऐसे प्रयास की जरूरत है। मजबूत लोकतंत्र के वोट जरूरी है अतः वोट का महत्व समझिए। सही मायने में वोट न देने वालों को शिकायत का अधिकार भी नहीं होना चाहिए इसलिए अपने अधिकारों के लिए सभी लोग वोट दें। इस दिवाली जो लोग बाहर हैं वे आयेंगे उन्हें रोकें और मतदान के महापर्व में वोट करने के लिए कहें। बालिका मैराथन का उद्देश्य मतदान बढ़ाना है और भिंड को अग्रिम पंक्ति में लाना है। मातृ शक्ति के तीन काम शिक्षा सेवा और मतदान इस मंत्र के साथ आप सभी कार्य करें। स्वीप यूथ आइकॉन खेल प्रशिक्षक एवं मोटीवेटर राधेगोपाल यादव ने कहा नकल रोकने में भिंड सफल रहा, इसी प्रकार मुझे विश्वास है कि मतदान प्रतिशत में भी सफल होगा। उन्होंने गौरी सरोवर पर हुए आयोजन की याद दिलाते हुए कहा कि 2017 से गौरी पर राष्ट्रीय स्तर आयोजन हुए परिणाम यह हुआ कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आज खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हम सभी आज यह आह्वान करते हैं कि शत प्रतिशत हो मतदान यह प्रयास करें। आओ इस कुरीति को आपके माध्यम से उखाड़ फेंके इसमें आप बालिकाओं को भूमिका महत्वपूर्ण है यदि आपने
बीड़ा उठाया तो जरूर पूरा होगा। आपके यहां जो भी वोटर हैं उन सबको वोट देना है यह कार्य करना है।
तीस विजेता बच्चियों के नाम

वंदना राजावत,पूजा श्रीवास,करिश्मा दीक्षित,पूजा शाक्य,प्रियंका,शिवानी नरवरिया,उमा यादव,अंजली यादव,गायत्री पंकज,सरस्वती भदौरिया,किशोरी चौहान,सविता बघेल,रूंजुन भदौरिया,रानी कुशवाह, पूजा शर्मा,नम्रता शर्मा,खुशी बोहरे, पारुल,अंशिका भदौरिया, पुष्पा, काजल तिवारी, रिया सिकरवार, सोनाली कुशवाह, लक्ष्मी भदौरिया, कृष्णा तोमर, सोनी राजावत, सलोनी, कीर्ति पंकज, रोहिनी राजावत, तनुष्का।
बालिका मैराथन में दस से अधिक स्कूलों की बच्चियों एवं सभी प्रशिक्षण केंद्र बालिका खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
Manthan News Just another WordPress site