Breaking News

कांग्रेस का ‘खिलाने’ में नही केवल खाने में विश्वास:डॉ नरोत्तम मिश्रा

 

*कांग्रेस का ‘खिलाने’ में नही केवल खाने में विश्वास:डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*डॉ मिश्रा ने ग्राम मकोनी, खेरी, सहित सहित अन्य गाँवो में ली नुक्कड़ सभाएं*

*डॉ मिश्रा को सुनने उमड़ी भारी भीड़,जगह जगह हुआ स्वागत*

*दतिया 30 अक्टूबर 2023

भाजपा प्रत्याशी व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का गाँवो में धुंआधार चुनाव प्रचार जारी है। सोमवार को भी डॉ मिश्रा ग्राम मकोनी,ग्राम खेरी सहित अन्य गाँवो में पहुँचे और नुक्कड़ सभाएं ली। सभाओं में उन्होंने जहाँ ग्राम वासियों से भाजपा सरकार कि जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सीधा संवाद किया वही कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा जो कांग्रेस का चरित्र है वही यहां के कांग्रेस प्रत्याशी का भी है ,दोनों केवल खाने में विश्वास रखते है खिलाने में नही। उन्हें गरीब,किसान,महिला सम्मान कि न पहले चिंता थी न अब है।*

डॉ मिश्रा ने अपने चुनाव प्रचार कि शुरुआत ग्राम मकोनी से कि उसके बाद ग्राम खेरी सहित अन्य गाँवो में पहुँचे।

*डॉ मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत,सभा मे उमड़ी भीड़*
भाजपा प्रत्याशी का प्रचार काफिला जैसे हीं इन ग्रामो में पहुँचा ग्राम वासियों ने नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद,जिसका काम सर्वोत्तम है उसका नाम नरोत्तम है के नारे से क्षेत्र गूंजा दिया।
डॉ मिश्रा को सुनने सभा स्थल पर भारी भीड़ देखी गयी। इनमें महिलाओं कि संख्या भी लगभग बराबर थी।

*काँग्रेस का काम मे नही केवल खाने में विश्वास*

डॉ मिश्रा ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक धोखेबाज पार्टी है।उसे गरीब, किसान ,महिला सम्मान से कोई लेना देना नही है। कांग्रेस व यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र भारती कि कि मानसिकता एक जैसी है यह खाने में विश्वास करते है खिलाने में नही। कांग्रेस ने गरीब, मजदूर, महिला किसी के लिए ऐसी कोई योजना नही बनाई जिससे इनको दो वक्त की रोटी मिल सके ,इनका जीवन बदल सके।बल्कि इनके नाम पर कांग्रेस ने 60 साल तक खुद खाया ,नेताओ ने अपनी जेबें भरी।
डॉ मिश्रा ने कहा कि यहां के कांग्रेस प्रत्याशी भारती जी भी इसी मानसिकता के है। दतिया के विकास, गरीब कल्याण के आज तक कुछ नही किया। उन्होंने कभी ऐसा कोई धर्मिक या सामाजिक आयोजन भी नही किया कि साल में एक बार भी दतिया वालो को भोजन के लिए आमंत्रित कर सके।

*कांग्रेस का काम केवल झूठ बोलना,भ्रम फैलाना*
डॉ मिश्रा ने कहा कि राजेन्द्र भारती जी यहां 10 साल विधायक रहे उनके पिता जी 25 साल विधायक रहे लेकिन इन 35 सालों में उन्होंने दतिया के लिए कुछ नही किया। मुझे 15 साल मिले मेने दतिया कि तस्वीर बदलने के किये रात दिन एक कर दिया। आज का दतिया विकास कि उड़ान भरता दतिया है।अब इसे आपके सपनो का दतिया बनाना है उन्होंने कहा कि आप खुद स्वीकार करते हो कि दतिया के लिए भारती परिवार ने कुछ नही किया इसके बाद भी कुछ वोट तो उनके पास जाते ही है, क्यों।
क्योंकि वह लोग कांग्रेस के झूठ व भ्रम में फंस जाते है। कांग्रेसी जब यह झूठ बोलते है कि भाजपा को जिताया तो यह संविधान बदल देंगे तो आप विश्वास कर लेते हो।फिर दूसरा चुनाव आता है तो बोलने लगते है कि भाजपा को जिताया तो आरक्षण खत्म कर देंगे आप फिर विश्वास कर लेते हो ऐसे ही झूठ बोलकर वह भ्रम फैलाते है और उसमें कई लोग फस कर गलत आदमी को वोट दे देते है। इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी आयंगे मुझे गाली देंगे और फिर नया झूठ का मायाजाल फैलाएंगे। लेकिन में आपको पहले ही सचेत कर रहा हूं इनके भ्रम में अब आपको नही फंसना है। भाजपा को जिताने के लिए कमल के निशान पर ही वोट डालना है

*कांग्रेस आई तो सारी योजनाएं बंद कर देगी*
डॉ मिश्रा ने कहा आप लोग गलती से भी कांग्रेस को वोट नही देना। दिया तो यह सरकार बनाते ही लाडली बहना, किसान सहायता सहित सभी योजनाएं बंद कर देगी। पहले भी वह ऐसा कर चुकी है। जब 15 महीने के लिए कांग्रेस सरकार आयी थी तब इन्होंने सबसे पहले तीर्थ योजना,संबल योजना ,कन्यादान योजना सहित गरीबो कि सभी योजनाएं बंद कर दी थी।इसलिए याद रखना कांग्रेस को दिया वोट सबसे पहले आपको ही चोट पहुंचाएगा।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …