Breaking News

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल भार्गव ने भी थामा भाजपा का दामन,कहा-कांग्रेस है धोखेबाज पार्टी

*प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल भार्गव ने भी थामा भाजपा का दामन,कहा-कांग्रेस है धोखेबाज पार्टी

*डॉ नरोत्तम मिश्रा ने श्री भार्गव को दिलाई भाजपा कि सदस्यता*

 Published by: Akshay purohit
Oct 31, 2023

दतिया कांग्रेस में टूट जारी है। आज वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस महासचिव रहे अनिल भार्गव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।दतिया से भाजपा प्रत्याशी व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने श्री भार्गव को भाजपा कि सदयस्ता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद श्री भार्गव ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।*

डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में दतिया कांग्रेस में लगातार टूट जारी है। भानू ठाकुर ,दिनेश शर्मा, राजकुमार जाटव के बाद अब कांग्रेस प्रदेश महासचिव रहे अनिल भार्गव भी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।
चुनाव कार्यालय में डॉ मिश्रा ने श्री भार्गव को भाजपा कि सदयस्ता दिलाई। श्री मिश्रा ने कहा कि भाजपा पार्टी नही परिवार है और में इस परिवार में श्री भार्गव का स्वागत करता हूँ।

*कांग्रेस कि कोई रीति-नीति नही*
भाजपा में शामिल होने के बाद श्री भार्गव ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताते हुए गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कि न कोई रीति नीति है न कोई सिद्धांत । कांग्रेस का काम केवल जनता को झूठ बोलकर ठगना है और वोट लेना है।कांग्रेस को विकास ,गरीब कल्याण से कोई लेना देना नही है वही डॉ नरोत्तम मिश्रा विकास पुरुष है। उन्होंने बिना भेद भाव के पूरे दतिया का विकास किया औऱ दतिया को विकसित दतिया बना दिया। डॉ मिश्रा के कार्य व व्यवाहर से ही प्रभावित होकर मैने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि में ओर मेरे साथी डॉ मिश्रा को जिताने के लिए रात दिन एक कर देंगे।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …