केपी सिंह के हारने के बाद वृद्ध व्यक्ति ने करवाया मुंडन
वृद्ध व्यक्ति ने 15 वर्ष पूर्व लिया था मुंडन कराने का संकल्प
विधानसभा की मतगणना के बाद राजनैतिक गालियारों में चर्चाएं जारी है कि 6 बार के अपराजेय पहलवान आखिर चुनाव कैसे हार गए।
बता दें कि म. प्र. की शिवपुरी विधानसभा सबसे चर्चित विधानसभा रही है जिसकी चर्चा भोपाल से लेकर दिल्ली तक रही।
चुनाव से पहले भाजपा से कांग्रेस शामिल हुए कोलारस के पूर्व वीरेंद्र रघुवंशी शिवपुरी से तैयारी कर रहे थे और टिकिट फाइनल मान रहे थे लेकिन अन्त समय में पिछोर 6 बार के विधायक रहे केपी सिंह पिछोर छोड़कर शिवपुरी से चुनाव लड़ने पहुँच गए जिसके बाद रघुवंशी समर्थकों ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगाई थी लेकिन तमाम कोशिशों के बाद टिकिट में कोई बदलाव नहीं हुआ था वहीं इसी मामले में कमलनाथ का एक बयान भी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने दिग्यविजय के कपड़े फाड़ने की बात कही थी।
तमाम घटना क्रम बाद ज़ब चुनाव परिणाम आया तो कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह भाजपा के देवेंद्र जैन से करीब 43 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गए जिससे देवेंद्र जैन की जीत से ज्यादा चर्चाएं केपीसिंह की हार की चल रहीं हैं।
हम बात कर रहे हैं पिछोर की जहाँ एक वृद्ध व्यक्ति ने केपीसिंह की बजह से 15 वर्ष पूर्व एक संकल्प लिया था जो उन्होंने शुक्रवार को पूरा किया है।
दरअसल 15 वर्ष पूर्व एक वृद्ध व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर तत्कालीन विधायक के पास पहुंचा था जहाँ फरियाद सुनने की जगह तत्कालीन विधायक ने वृद्ध ने चाँटा जड़ दिया था जिसके बाद वृद्ध ने संकल्प लिया था कि जिस दिन केपीसिंह की अति का अन्त होगा तब वह अपना मुंडन करवाएंगे।
Manthan News Just another WordPress site