Breaking News

छत्तीसगढ़ सीएम के नाम का बीजेपी ने किया ऐलान, विष्णुदेव को सूबे की जिम्मेदारी

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सीएम पद पर नाम का ऐलान कर दिया है. विष्णुदेव साय को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है. इस तरह तमाम अटकलों पर विराम लग गया है.

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है। विष्णुदेव साय को अब राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है। वो छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। ये फैसला विधायक दल की बैठक में रविवार को किया गया है। विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक भी मौजूद थे। विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक है।

भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम की रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में ये फैसला किया गया है। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में सभी ने मिलकर विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर मुहर लगाई है। बता दें कि विष्णु देव साय मूल रूप से आदिवासी समाज के बड़े नेता है। विष्णुदेव साय राज्य में एक बड़ा चेहरा है, जो चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। साय के बाद संगठन में काम करने के संबंध में काफी लंबा अनुभव भी है

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …