Breaking News

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Published by: Akshay purohit

Dec 20, 2023

शिवपुरी,  कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा तहसीलदार नरवर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा की अनुशंसा के आधार पर कण्डिका (2) 7 के अनुसार एवं म.प्र.राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार मृतक के वारिसान माता दिरो यादव पत्नी बहादुर सिंह यादव निवासी ग्राम सरखड़पुर तहसील नरवर को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता (क्षतिपूर्ति) राशि स्वीकृत की गयी है।
तहसीलदार नरवर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा के प्रतिवेदन के अनुसार विकासखण्ड करैरा के ग्राम सरखड़पुर निवासी मृतक राहुल यादव पत्नी बहादुर सिंह यादव की कृषि कार्य करते समय कृषि उपज विक्रय के लिए खेत से घर आते समय मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के वारिसान माता दिरो यादव पत्नी बहादुर सिंह यादव निवासी ग्राम सरखड़पुर तहसील नरवर को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गयी।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …