Breaking News

अमर शहीद तात्याटोपे की प्रतिमा को पार्क में स्थानांतरित करने पर होगा पुनर्विचार

शिवपुरी, 16 मई 2018/ अमर शहीद तात्याटोपे प्रतिमा को तात्याटोपे पार्क में स्थानांतरित किए जाने हेतु 26 अप्रैल 2017 को आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था। अमृत योजना के तहत विकसित किए जा रहे पार्क में अमर शहीद तात्याटोपे की प्रतिमा स्थापित करने पर नगर की कुछ संस्थाओं द्वारा स्थान परिवर्तन पर आपत्ति जताई गई थी। इन आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा स्थानांतरित किए जाने के संबंध में जिला योजना समिति की आयोजित होने वाली बैठक में पुनर्विचार किया जाएगा। 

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …