अशोकनगर।Published by: Akshay purohit
Dec 26, 2023
सांसद डॉक्टर के पी यादव ने किया निरीक्षण*
सांसद डॉक्टर केपी यादव ने आज जिला जेल पहुंचकर
अशोकनगर में जिला जेल का औचक निरीक्षण कर कैदियों को दी जा रही बुनियादी व्यवस्थाएं भोजन एवं साफ सफाई आदि की गुणवत्ता देखी। जेल स्टाफ व कैदियों की समस्याओं से रूबरू हुए ।

इस अवसर पर उनके साथ जेलर सफीक अहमद सिद्दीकी, जेल के कर्मचारी, सांसद प्रतिनिधि और स्थानीय जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।
इसके पश्चात सांसद डॉ केपी यादव ने अशोकनगर में बरखेड़ी पर बनने जा रहे जिला अस्पताल की भूमि का निरीक्षण कर जानकारी ली एवं रास्ते, नाले, व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की निरीक्षण के दौरान उनके साथ साथ जिला मुख्य स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नीरज छारी, ईई पी0आई0यू0 अशोकनगर बी.के. माथुर एवं सांसद प्रतिनिधि व अन्य जन प्रतिनिधि साथ रहे।
Manthan News Just another WordPress site