Breaking News

युवती से किया प्यार का इजहार , शादी की , फिर रिश्ते की मौसी को लेकर पति हुआ रफूचक्कर, 7 माह बाद साले साहब ने इंदौर से पकड़ा जीजा, मामला पहुंचा कोतवाली

शिवपुरी ,

Published by: Akshay purohit

Dec 31, 2023

शिवपुरी -: आपने वालीवुड की फिल्मों और टीवी क्राइम सीरियलो में रिश्तों में अवैध संबंधों जैसी कहानी देखी ही होगी एक ऐसा मामला शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के पास रहने वाली एक विवाहिता ने कोतवाली थाने में पहुंचकर अपने ही पति के खिलाफ रिश्ते में लगी मौसी के साथ प्रेम प्रसंग के साथ भाग जाने के आरोप लगाए हैं ! लाचार पत्नी ने बताया कि शहर के ठकुरपुरा के रहने वाले एक युवक ने बीते बर्ष उसने प्यार का इजहार करते हुए मुझसे शादी रचाई थी ! शादी के बाद 23 मई को पति चोरी छिपे मुझे छोड़कर रिश्ते में लगी मौसी को लेकर रफूचक्कर हो गया था पत्नी को करीब 7 माह बीत जाने के बाद भनक लगी की पति रिश्ते में लगी मौसी के साथ किराए के कमरें में लिव-इन रिलेशनशिप में इन्दौर में रह रहा है ! इन्दौर में रह रहे पति की सूचना मिलते ही पत्नी ने अपने भाई को दी ! सूचना पाकर भाई इन्दौर शहर जा पहुंचा ! जहां भाई ने पुलिस की कार्यवाही का हवाला देते हुए जीजा को शिवपुरी कोतवाली थाने ले आया ! वहीं पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया है की पति के अवैध संबंध रिश्ते में लगने वाली मौसी से है ! जो मेरी जिंदगी बर्बाद करके मौसी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप रहकर इंदौर शहर में जीवन यापन कर रहे हैं ! अब इस पूरे मामले में लाचार पत्नी ने पति को सज़ा करवाएं जाने की पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा की पति ने जिस प्रकार का गुनाह किया है उस पर सजा तो बनती ताकि लड़कियों की जिंदगी बर्बाद न हो ! हालांकि पुलिस इस मामले में सच्चाई पता करने में जुटी है!

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …