Breaking News

विकसित भारत संकल्‍प यात्रा के तहत दिनांक 9 जनवरी को विभिन्‍न ग्राम पंचायतों में प्रवेश करेगी यात्रा,

गुना

Published by: Akshay purohit

Jan 8, 2024

जिले में ‘’विकसित भारत संकल्‍प यात्रा’’ के तहत विभिन्‍न ग्राम पंचायतों में आयोजित किये जा रहे हैं कार्यक्रम,

गुना 08 जनवरी 2024

कलेक्‍टर श्री अमनवीर सिंह बैंसके निर्देशन में शासन के निर्देशानुसार भारत विकसित संकल्प यात्रा जारी है। केंद्र एवं राज्‍य सरकार द्वारा विभिन्‍न योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को देना है एवं उन्‍हें लाभांवित किये जाने के उद्देश्‍य से गुना जिले में ‘’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ प्रतिदिन निर्धारित रूट अनुसार ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर रही हैं।

इसी क्रम में दिनांक 09 जनवरी 2024 को ‘’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का भ्रमण रुट चार्ट इस प्रकार रहेगा। गुना के ग्राम पंचायत चकदेवपुर एवं मकरावदा के लिए डे-नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री पीआईयू गुना तथा ग्राम पंचायत गजनाई एवं गोपालपुर के लिए डे-नोडल अधिकारी महाप्रबंधक जल निगम गुना उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार राघौगढ़ के ग्राम पंचायत जामनेर एवं बापचा के लिए डे-नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री जल संसाधनतथा ग्राम पंचायत दिरोली एवं बडौदाकलां के डे-नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी,  आरोन के ग्राम पंचायत डगराई एवं झितिया के डे-नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, चांचौड़ा के ग्राम पंचायत झिरी एवं सोलई के डे-नोडल अधिकारी उप संचालक उद्यानिकीतथा ग्राम पंचायत बरखेड़ीमाफी एवं खेजड़ाकलारानी के डे-नोडल अधिकारी प्रबंधक म.प्र. सड़क ‘’विकासविकसित भारत संकल्‍प यात्रा’’ के दौरान उपस्थित रहेंगे।

इसी क्रम में आज ‘’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ अंतर्गत राघौगढ के ग्राम पंचायत परेवा एवं खेजड़ा के लिए डे-नोडल अधिकारी महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क गुना तथा ग्राम पंचायत बुढ़ना एवं भगवतीपुर के लिए डे-नोडल अधिकारी मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी गुना उपस्थित रहे। इसी प्रकार इसी प्रकार चांचौड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कैकड़ीवीरान एवं मदागनमाफी के लिए डे-नोडल अधिकारी पंचायत समन्‍वयक अधिकारी जनपद पंचायत चांचौड़ा तथा ग्राम पंचायत रमड़ी एवं दैदला के लिए डे-नोडल अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी, आरोन अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमराचांच एवं क्षेत्रपाल के लिए डे-नोडल अधिकारी उप संचालक पशु चिकित्‍सा सेवायें गुना, गुना अंतर्गत महोदरा एवं भिडरा के लिए डे-नोडल अधिकारी उपायुक्‍त सहकारिता तथा ग्राम पंचायत इमझरा एवं मगराना के लिए डे-नोडल अधिकारी प्रबंधक जिला व्‍यापार एवं उद्योग केंद्र ‘’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के दौरान उपस्थित रहे।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …