Breaking News

पिछोर छात्रावास से 17 वर्षीय छात्रा को बहला फुसला कर ले गया युवक , माता-पिता ने SP से बेटी के सुराग लगाए जाने की लगाईं गुहार

Published by: Akshay purohit

Jan 18, 2024

शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जहां ककरौआ ठुनी गांव के रहने वाले माता-पिता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर बेटी के सुराग लगाए जाने की गुहार लगाई है ! पीड़ित पिता माता-पिता ने शिकायती आवेदन में उल्लेख किया है की गांव का ही एक युवक पिछोर छात्रावास से मेरी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर कर ले गया है ! वहीं पीड़ित पिता ने बताया की मेरी 17 वर्षीय बेटी पिछोर छात्रावास में रहकर कक्षा 12 वी में अध्यन कर रही थी ! जब किशोरी से फोन पर बात करने के लिए छात्रावास मे संपर्क किया तो वह छात्रावास से बेटी लापता थी ! वहीं बेटी की तलाश करने के लिए माता-पिता ने नाते रिश्तेदारी में खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं लग सका ! वहीं माता-पिता ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में की पर सुनवाई नहीं होने की वजह से गुरूवार को माता-पिता ने पुलिस अधीक्षक से बेटी के सुराग़ लगाए जाने की गुहार लगाई है !

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …