Breaking News

स्व सहायता समूह से जुडकर रजनी ने खोला आजीविका साड़ी सैल

शिवपुरी, 7 फरवरी 2024
तहसील खनियांधाना के सुनारकलां निवासी रजनी राजा बुंदेला भी आज एक आत्मनिर्भर महिला है, जिनकी आत्मनिर्भर बनने की कहानी आजीविका मिशन के द्वारा बनाए गए स्वसहायता समूह से होकर जाती है।
रजनी ने बताया कि समूह की बदौलत ही आज उन्होंने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है और स्वयं का आजीविका साड़ी सैल का संचालन कर रही हैं।
रजनी राजा बुंदेला ने बताया कि वे तहसील खनियांधाना के सुनारकलां की रहने वाली है और संतोषी माता स्वसहायता समूह की सदस्य है। समूह से जुड़ने से पूर्व मेरी व मेरे परिवार की स्थिति बहुत ही खराब थी। समूह से जुड़ने के बाद ही मैंने अपनी स्नातक की शिक्षा पूर्ण की है। इसके उपरांत मैंने समूह से डेढ़ लाख रूपए का लोन लिया और स्वयं का व्यवसाय साड़ी सैल के रूप में खोला। जिसका नाम भी उन्होंने आजीविका साड़ी सेंटर रखा। जहां राजस्थानी पोशाक बेची जाती हैं। आज क्षेत्र में उनकी दुकान राजस्थानी पोशाक के लिए प्रसिद्ध है।
उन्होंने बताया कि डेढ़ लाख रूपए से तीन लाख रूपए की आय बनाई और तीन से फिर 4 लाख रूपए की आय बनाई है। वह लगातार अपना काम बढ़ा रही हैं। उनकी प्रतिमाह लगभग 40 हजार रुपए की आय हो जाती है। उन्होंने मूंगफली तेल का भी काम शुरू किया है। इसमें परिवार का भी पूरा सहयोग उन्हें मिला है।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …