भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस ने चुनावी तैयारी भी शुरू कर दी है। यहां तक की प्रत्याशी चयन की कवायद भी अंदर ही अंदर शुरू कर दी गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों का सर्वे कराया जा रहा है, जिसमें फीडबैक के आधार पर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।
नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी ऐलान करके सभी को चौंका दिया कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सितम्बर माह तक सभी प्रत्याशियों के नाम तय कर लेगी। सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशियों के बारे में फीडबैक लेने का काम अभी से शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर सितंबर तक अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ गई है।
मंदसौर में बजेगा चुनावी बिगुल
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि कांग्रेस का चुनावी बिगुल मंदसौर के पिपल्या मंडी से 6 जून को बजाया जाएगा, जिसमें राहुल गॉधी शामिल होंगे। उल्लेकनीय है कि यह वही जगह है जहां पिछले 6 जून को किसान आंदोलन के दौरान 6 लोगों की पुलिस फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गई थी। किसान आंदोलन के दौरान वहां कर्फ्यू लगा देने के बाद वहां कोई पार्टी या उसका बड़ा नेता नहीं जा पाया था। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आम आदमी पार्टी के अलावा कई लोग मृतकों के परिजनों तक भी नहीं पहुंच पाए थे। इसके पीछे प्रशासन किसी प्रकार की कोई कौताही नहीं बरतना चाहता था। इसलिए प्रशासन ने किसी को भी वहां नहीं पहुंचने दिया।
कई पार्टियों से हो सकते हैं समझौते
इस बार के चुनाव बड़े महत्वपूर्ण होंगे। क्योंकि भाजपा का ग्राफ गिरा है और कांग्रेस में लगातार तीन उपचुनावों में जीत के बाद नई जान आई है। इसलिए वह अन्य दलों के साथ मिलकर भी चुनाव लड़ सकती है। इसके लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के साथ समझौता करने की बात भी कही गई है।
एक्शन मोड में आई कांग्रेसः जल्द शुरू करने वाली है प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया
एक्शन मोड में आई कांग्रेसः जल्द शुरू करने वाली है प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया
Manthan News Just another WordPress site