नागपुर
Published on: Jul 8, 2024
विश्वमांगल्य सभा की द्वि-दिवसीय प्रबोधन बैठक नागपुर में संपन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन राव भागवत का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ. संघ प्रमुख श्री भागवत ने संगठन विस्तार और महत्व से संबंधित अनेक विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित किया। इस अवसर पर अशोक नगर से विश्व मांगल्यसभा की उत्तर भारत संयोजिका डॉक्टर अनुराधा यादव के नेतृत्व में श्रीमती नैना शर्मा,श्रीमती कविता साहू,श्रीमती साधना शर्मा,श्रीमती भावना चौधरी, संयोजिका सह-संयोजिका सहित कार्यकर्ता बहने बैठक में भाग लेने नागपुर पहुंची।

अशोक नगर से भी कार्यकर्ता हुई सम्मिलित
बैठक में सभा के सभाचार्य, प.पू. आचार्य स्वामी श्री जितेंद्रनाथ जी महाराज, विश्वमांगल्य सभा की सभाचार्या प.पू.सौभाग्यवती रेणुका माई, राष्ट्रीय अध्यक्षा सौ. रेखादेवी खंडेलवाल जी, राष्ट्रीय सङ्गठन मंत्री डॉ. वृषाली जी जोशी उपस्थित रही इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी के तीन पुरुष कार्यकर्ता 15 महिला प्रचारक बहने, दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय संपर्क का प्रमुख के साथ-साथ उत्तर एवं दक्षिण भारत संयोजिका सहित उपस्थित रहे।
Manthan News Just another WordPress site