Breaking News

MP सरकार ने कर्मचारियों के लिए लिया बडा निर्णय, संविदा कर्मचारी भी आयुष्मान के दारे में

भोपाल. मध्य प्रदेश में पहली बार कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य महकमा ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने आंगनबाडी कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारियों, रोजगार सहायक, कोटदार सहित अन्य कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड से जोडने का आदेश जारी किया है। आयुष्मान योजना के तहत कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को उपचार के लिए अब परेशान नहीं होना होगा। कर्मचारी भी गंभीर बीमारियों का उपचार आयुष्मान कार्ड के जरिए प्रदेश के किसी भी निजी अस्पताल में आसानी से करा सकते है। इससे पहले कर्मचारियों को इलाज के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने पडते थे। पहले बार इन्हें स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलने जा रहा है।

10 साल से लगा रहे थे गुहार

संविदा कर्मचारी, आंगनबाडी कार्यकर्ता और रोजगार सहायक स्वास्थ्य बीमा से खुद को जोडने के लिए पिछले 10 साल से सरकार से मांग कर रहे थे। इन लोगों की हमेश यही शिकायत रहती थी कि एक ही बिल्डिंग में शासकीय कर्मचारी और हम लोग भी काम करते है लेकिन हमे स्वास्थ्य बीमा जैसी किसी योजना का लाभ नहीं मिलता था।

16 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

प्रदेश के 4 लाख कर्मचारियों को जहां आयुष्मान योजना का लाभ मिलने जा रहा है तो वहीं कर्मचारियों के ऊपर आश्रित परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य सुविधाए देने के लिए स्वास्थ्य विभाग धीरे-धीरे सभी लोगों को जोडने की कवायद शुरू कर दिया है।

1 साल के बाद आदेश जारी हुआ

4 जुलाई 2023 को तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी स्थित लाल परेड ग्रांउड से घोषणा की थी कि संविदा कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोडा जाएगा। 22 जुलाई 2023 को जीएडी ने इस मामले को लेकर आदेश के एक साल के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड योजना से जोडने का आदेश जारी किया।

Check Also

शिवपुरी में तेज आंधी और बिजली गिरने से तबाही: किसान की मौत, 12 मकानों को नुकसान,

🔊 Listen to this शिवपुरी |  मानसून की दस्तक से पहले शुक्रवार  शाम शिवपुरी जिले …