Breaking News

कैलाशवासी राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी की स्मृति में 20वीं मध्य प्रदेश यूथ प्रतियोगिता आयोजित”

Mar 03, 2025 at 02:48

कैलाशवासी राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी की स्मृति में 20वीं मध्य प्रदेश यूथ प्रतियोगिता आयोजित”

“राज्यभर से 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा”

 

शिवपुरी जिले के श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में आज कैलाशवासी राजमाता श्रीमंत माधवी राजे सिंधिया जी की स्मृति में 20वीं मध्य प्रदेश यूथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना और उनकी खेल प्रतिभा को निखारना था। जिन छात्र-छात्राओं का चयन इस प्रतियोगिता में हुआ है, वे आगे पटना, बिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

 

इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बच्चों को किट वितरित की , इस दौरान विजय शर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य केपी परमार पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष, शिवम दुबे उपस्थितरहे।

 

मध्य प्रदेश फेडरेशन एथलेटिक्स

एसोसिएशन के संजय शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश फेडरेशन की ओर से आयोजित की गई थी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया, जो उनकी मेहनत और समर्पण का परिचायक है।

 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का एक नया मौका मिला है, और यह प्रयास युवाओं को खेल के प्रति और अधिक प्रेरित करने में सहायक होगा।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …