Breaking News

खनिज विभाग की कार्रवाई रेत का अवैध परिवहन करने पर दो हाईवा जप्त

Mar 03, 2025 at 07:50

**खनिज विभाग की कार्रवाई रेत का अवैध परिवहन करने पर दो हाईवा जप्त**

*शिवपुरी* – कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास ने अपनी टीम के साथ शिवपुरी अमोला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान अवैध रेत एवं ओवरलोड परिवहन के खिलाफ ठोस कार्यवाही की गई।

भ्रमण के दौरान एक हाईवा रेत से भरा हुआ पाया गया, जिसे ओवरलोड खनिज रेत का परिवहन करने के आरोप में थाना सुरवाया की सुरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा, एक अन्य हाईवा को खनिज रेत का एक टी.पी. पर दूसरे चक्कर लगाने के कारण अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया, जिसे अब थाने अमोला की सुरक्षा में रखा गया है।

 

इन दोनों वाहनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है और उन्हें अर्थदंड राशि निर्धारित करते हुए कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास के साथ सिपाही रवि नायर और शिशुपाल सिंह भी शामिल रहे।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …