Mar 04, 2025 at 06:30
विधवा महिला ने जेठ से प्रताड़ना का लगाया बड़ा आरोप
शिवपुरी जिले के बामोर कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हसर्च गाँव की एक विधवा महिला ने अपने जेठ और जेठानी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि उसे और उसके बेटे को उसके जेठ ने बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
महिला, जो अपने पति स्वर्गीय मुकेश लोधी की पत्नी है, ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा कि वह अपने खेत में पानी देने के लिए मोटर चला रही थी, तभी उसका जेठ वीरसिंह और जेठानी केशरवाई वहाँ आए और उसे गालियाँ देना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया, तो जेठ ने उसे लाठी से मारा, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। 
इसके अलावा, जेठानी ने भी उसे पीटा, और जब उसका बेटा राजशेखर उसे बचाने आया, तो उसे भी जेठ ने मारा। महिला की शिकायत के अनुसार, यह घटना तब हुई जब उसकी बारी थी खेत में पानी देने की, और धीरे-धीरे बात इतनी बिगड़ गई कि उसे अपने जीवन के लिए खतरा महसूस होने लगा।
महिला ने कहा कि उसने इस घटना की रिपोर्ट थाना बामोरकला में दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक जेठ और जेठानी के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। उसने सहायता की गुहार लगाई है।
महिला ने शिवपुरी के कलेक्ट कार्यालय पर पहुंचकर मंगलवार को जब थाने में परसों भाई नहीं हुई तो उसने DM से इस मामले में मदद की गुजर लगाई है, महिला ने एक आवेदन शिवपुरी SP को भी सोपा है।
थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता
बामोर कला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता से जब इस संबंध में हमारे द्वारा बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इनके द्वारा भी बच्ची के साथ मारपीट की गई है दोनों तरफ से क्रॉस केस दर्ज किया गया है।
Manthan News Just another WordPress site