**शिवपुरी जिले में गोलीबारी का मामला: युवक गंभीर घायल** जिला अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र के सिलरा गांव में शुक्रवार रात 9:30 बजे एक भयावह घटना घटी, जहां खेत पर गए 3 लोगों ने एक युवक पर गोली चला दी। घायल युवक की पहचान अमर सिंह जाटव के रूप में की गई है, जो अपने वह अपने परिवार के साथ के साथ करेरा के भांड में खेत में मोटर चला रहा था।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी गोलू जाटव का नाम सामने आया है, जिसने अमर सिंह को गोली मारी। गोलू के साथ इस वारदात में कैलाश और सुमित भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि गोलू ने अमर पर इसलिए हमला किया क्योंकि उसकी बहन को अमर सिंह के परिवार का एक लड़का भागाकर ले गया था। इस घटनाक्रम के चलते गोलू और उसके परिवार को शक था कि अमर ने उनकी बहन को भागाने में मदद की थी, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने अमर को गोली मारने का फैसला लिया।
गोली लगने के बाद अमर सिंह जाटव को तत्काल उपचार के लिए करेरा से शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के हाथ में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है उसकी उंगली अंगूठा से खून करने लगा। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।