Breaking News

राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा : राणे

पणजी, प्रेट्र : कांग्रेस छोड़कर गोवा की मनोहर पर्रीकर सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने विश्वजीत राणे ने शनिवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का सफाया हो जाएगा। राणे की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस द्वारा उनके खिलाफ बांबे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के एक दिन बाद आई है। पार्टी ने हाई कोर्ट से राणे के विधानसभा उपचुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की है।
राणे ने इसी साल फरवरी में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन, इसके अगले महीने उन्होंने पार्टी और विधानसभा की सदस्यता दोनों से त्यागपत्र दे दिया। बाद में उनको भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया।
कांग्रेस की याचिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राणे ने कहा कि पार्टी में विभाजन नहीं हुआ था। इसके बदले उन्होंने त्यागपत्र दिया था और अब उपचुनाव के जरिये लोगों का नए सिरे से जनादेश प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।
पत्रकारों से बात करते हुए राणे ने कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व विफल हो चुका है और कांग्रेस में अब किसी की दिलचस्पी नहीं रह गई है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …