Breaking News

डबरा के देवप्रकाश 10वीं की मेरिट लिस्ट में पहले नंबर पर

मंथन न्यूज शिवपुरी  माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुक्रवार सुबह भोपाल में 10वीं और 12वीं के रिज्लट घोषित कर दिए। 10वीं बोर्ड की मेरिट लिस्ट में डबरा के देवप्रकाश ने पहला स्थान पाया है। उन्हें 600 में से 587 अंक प्राप्त हुए। आईपीएस उ.मा.वि. के छात्र देवप्रकाश की इस उपब्धि से
उनके पिता कदम सिंह मांझी और परिवार के लोग बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि बेटे ने हमारे साथ पूरे जिले के नाम रोशन कर दिया।कदम सिंह पुलिस में सिपाही है
रिजल्ट घोषित होने के बाद देवप्रकाश के पास बधाईयों के फोन आने लगे। लोगों ने फूल मालाओं से उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। आगे चलकर उनका सपना आईएएस बनने का है, इसके साथ ही देवप्रकाश एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ाई को लेकर उन्होंने कहा कि ‘मैंने कभी गंभीर होकर पढ़ाई नहीं कि, जो टीचर सिखाते थे वहीं मैं ध्यान से पढ़ता था।’ उनके पिता मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक हैं।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …