Breaking News

108 एंबुलेंस वाहन कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

मंथन न्यूज भोपाल। 108 एंबुलेंस वाहन कर्मचारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई। 108 एंबुलेंस वाहन कर्मचारियों की हड़ताल 11 दिनों से चल रही थी।
बताया जाता है कि शासन ने इन कर्मचारियों की कुछ मांगों पर विचार करने का आश्‍वासन दिया है। इसके साथ ही श्रम विभाग करीब आठ घंटे ड्यूटी करवाने पर राजी हो गया है।
108 एंबुलेंस वाहन कर्मचारियों की हड़ताल से प्रदेश में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।108 कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी असलम खान के अनुसार सरकार ने कुछ मांगों पर विचार करने काे कहा है इसलिये हड़ताल समाप्‍त कर दी गई है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …