Breaking News

पीएम मोदी पर बरसे आजम खान, ‘.’दे दी धमकी अंजाम भुगतने को तैयार रहें

पीएम मोदी पर बरसे आजम खान, 'मुसलमानों का उत्पीड़न बंद करें या अंजाम भुगतने को तैयार रहें'पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ रामपुर – समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरसते हुए कहा कि देश में मुस्लिमों के लिए समस्याएं खड़ी की जा रही हैं और अगर समुदाय ने संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाया, तो उन्हें परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए.

उन्होंने रामपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘भारत में मुसलमानों का उत्पीड़न किया जा रहा है और अगर समुदाय ने संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाकर अपनी पीड़ा जाहिर की तो मोदी कहीं भी अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे. इसे बंद करिए अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहिए

आजम ने कहा, ‘मुस्लिम पवित्र कुरान का अनुसरण करते हैं और अपने अंतिम सांस तक इसका पालन करते रहेंगे जबकि प्रधानमंत्री को न तो इस्लाम के बारे में पता है, न ही हिंदुत्व के बारे में.’ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि उनके बयानों और कार्यकलापों में काफी अंतर हैं.

आजम खान ने कहा कि मुख्यमंत्री अवैध जमीन अधिग्रहण के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करते हैं, लेकिन अपनी सरकार में एक मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जिन्होंने अपने घर में करोड़ों रुपये के ‘अवैध निर्माण’ कराए हैं

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …