पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ जयपुर –पीएम मोदी के मिशन और उनके कामों को लेकर देश की जनता में कितना क्रेज है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि लोग उनकी कही बातों को हर जगह अपनाते नजर आते हैं। ताजा मामले में राजस्थान के एक शख्स ने शादी के कार्ड में धार्मिक श्लोकों की जगह पीएम मोदी के स्वच्छ भारत और अन्य मिशन के नारे छपवा दिए हैं।
मामला राजस्थान के झालावाड़ का है जहां एक युवक पूरीलाल की शादी 29 अप्रैल को होने वाली है। इसके लिए लोगों को निमंत्रण कार्ड भी भेजे गए लेकिन इनमें कार्यक्रम की जानकारी के साथ श्लोकों की जगह पीएम मोदी के स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ और अन्य मिशन से जुड़े नारे लिखे हैं। पत्रिका में यह नारे छपवाने के पीछे दूल्हे के चाचा रामविलास नीमा का हाथ है जो खुद भी पंचायत प्रसार एवं स्वच्छता अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें स्वच्छता को लेकर उनके काम के लिए सम्मनित भी किया जा चुका है।
बता दें कि इससे पहले भी एक ऐसा ही शादी का कार्ड वायरल हुआ था जो मेरठ के अकाश जैन की बहन की शादी का था। उस कार्ड पर भी पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का लोगो लगा था। पीएम ने इस कार्ड को अपने टि्वटर अकाउंट से शेयर भी किया था।
Manthan News Just another WordPress site