राहुल पर दागे थे सवाल
बरखा ने कहा था कि राहुल गांधी मानसिक तौर पर पार्टी का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के चीफ अजय माकन पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। बता दें कि बरखा दिल्ली में पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष के पद पर थीं।
बरखा सिंह ने कहा था, ‘राहुल गांधी तथा अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तीकरण तथा महिला सुरक्षा मुद्दों का इस्तेमाल केवल वोट लेने के लिए किया। मुद्दे से उनका कोई लेना-देना नहीं है।’
उन्होंने कहा था कि ‘मौजूदा संगठन में जब मैं खुद असुरक्षित थी, तो फिर उस संगठन में रहकर मैं महिलाओं को कैसे सशक्त कर सकती थी।’
बरखा सिंह ने पार्टी के उपाध्यक्ष की क्षमता पर सवाल उठाने वाले पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘राहुल गांधी अक्षम हैं. इसी वजह से कई नेता पार्टी छोड़ गए हैं।’
बरखा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) की महिला इकाई के पद से इस्तीफा देते हुए कहा था, “राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं।”
– See more at: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-ncr-congress-leader-barkha-singh-joins-bjp-15899984.html#sthash.bbDAbJGz.dpuf
Manthan News Just another WordPress site
