पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ उमरिया-एक जमाना था जब राजनीति में छोटे राजा और बड़े राजा का कल्चर था। इन राजाओं के सामने जनता हाथ जोड़कर जी हुजुरी करते खड़ी रहती थी फिर भी उनका कोई काम नहीं होता था। मैंने राजनीति में राजा के इस कल्चर को खत्म किया और एक सेवक की तरह जनता के बीच पहुंचा।
यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को उमरिया में व्यक्त किए। वे पार्टी प्रत्याशी शिवनारायण सिंह का नामांकन दाखिल कराने आए थे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान, मंत्री गौरी शंकर बिसेन, भूपेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश धुर्वे, संजय पाठक, सांसद ज्ञान सिंह, विधायक जय सिंह मरावी, रामलाल रौतेल, प्रमिला सिंह, मीना सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।
शिवराज सिंह सीएम हैं इसलिए ज्ञान सिंह मंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है कि सांसद बनने के बाद भी ज्ञान सिंह मंत्री क्यों हैं? इसका जवाब है कि शिवराज चाहता है इसलिए ज्ञान सिंह मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि अजीब संयोग है कि शिवराज मुख्यमंत्री है और शिवनारायण के लिए वोट मांगने आपके पास आया है। यदि जनता अपने मुख्यमंत्री की इस मांग को मान ले तो राज-नारायण की जोड़ी मन जाएगी।
फिर सुनाया दर्द
लोकसभा उपचुनाव के दौरान नौरोजाबाद, उमरिया, करकेली में हुई हार का दर्द एक बार फिर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैंने तो कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन जनता ने थोड़ी कसर छोड़ दी। ये कसर अब पूरी की जा सकती है।
कलेक्ट्रेट तक निकली रैली
सभा के समापन के बाद चार बजे एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जो स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक पहुंची। कलेक्ट्रेट में सीएम ने शिवनारायण का नामांकन दाखिल कराया।
Manthan News Just another WordPress site